कृषि, एवं पशुपालन के छेत्र में मजबूती के लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ता कार्य करे : मनोज मिश्रा
———-–——————-
आज पूर्वाहन 11 बजे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राँची महानगर के पदाधिकारियो ,मण्डल अध्यछो व महामंत्रियों की बैठक रातु रोड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में की गयी।बैठक को संबोधित करते उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर के अध्यछ मनोज मिश्रा ने कही।उन्होंने कहा कि सांगठनिक रूप से प्रत्येक मंडलो में किसान मोर्चा अपनी सक्रियता जारी रखे और लोगो को उक्त छेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाये।
महानगर महामंत्री के.के.गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते कहा कि किसान मोर्चा राँची महानगर अंतर्गत वैसे सभी विकल्पों पर संगठन को खड़ा करे जिससे कृषि, पशुपालन के साथ साथ बागवानी के छेत्र में भी लोग कार्य कर स्वावलम्बी बन सके।
प्रदेश किसान मोर्चा की ओर से राँची महानगर के प्रभारी अजय तिवारी ने कहा कि अगले सप्ताह तक प्रत्येक मंडलो में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वहाँ जाकर महानगर के लोग सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगें।
बैठक की अध्यछता मोर्चा अध्यछ राधे केशरी ,संचालन मोर्चा के महामंत्री नीरज प्रजापति एवं धन्यवाद ज्ञापन कैलाश महतो ने की।
बैठक में सतेन्द्र कुमार बब्लू,विकेश साहु, रंजीत कुमार पांडेय,धनन्जय सिंह,रमेश शर्मा,योगेश कुमार साहु, विकास अग्रवाल,विजय कुमार गुप्ता,पवन कुमार,रूपदेव कुमार साहु, रविन्द्र महतो,रामलाल महतो,संजय पाण्डेय, शुभाष रॉय, पंकज कुमार,सुमन पाण्डेय, सुनिल कुमार,नन्द किशोर साहु, गणेश चन्द्र,राजेश साहु, गुड्डू साहु, मणि भूषण सिन्हा, संजय शर्मा,सुधीर प्रसाद,एवं अशोक मण्डल उपस्थित थे।
भवदीय
मुकेश सिंह
मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी
राँची महानगर जिला