प्रकाशनार्थ
अब प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के बल पर झारखंड में 14 लोकसभा एवं 60 से अधिक विधानसभा सीट को जीतने का लछ्य हासिल करेंगें : लक्ष्मण गिलुआ
—————————————
आर. टी.सी स्कूल बरियातु में आयोजित दो दिवसीय कांके विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन समारोप सत्र को संबोधित करते उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यछ लक्ष्मण गिलुवा ने कही।उन्होंने कहा बूथ के कार्यकर्ता ही चुनाव में जीत दिलाते है, अब उनके ऊपर संगठन के कार्यक्रमो एवं सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुचाने की जिम्मेवारी है।
इसके चौथे सत्र का वर्ग लेते राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के झारखण्ड प्रांत प्रचारक रविशंकर जी ने ‘संघ विचार परिवार’ विषय पर उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को व्यख्यान दिए।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने पाँचवी सत्र जिसका विषय भाजपा का इतिहास,विकास एवं योगदान विषय पर प्रकाश डाला।
छठे सत्र में डॉ जितुचरण राम ने चुनाव प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिया।
प्रशिक्षण वर्ग के समारोप सत्र में रांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि पार्टी के असल नेता बूथ के कार्यकर्ता ही है।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में वर्ग अधिकारी के रुप में लक्ष्मीचंद दीक्षित सभी सत्रो में मंच पर उपस्थित रहे आज उन्होंने भी अपने विचार रखें।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी ने की,
सभी सत्रों का संचालन रांची महानगर महामंत्री के .के .गुप्ता ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विधायक व कार्यक्रम संजोजक डॉ. जीतू चरण राम ने किया। कुल 436 सभी प्रशिक्षणार्थी रात्रि विश्राम भी आरटीसी स्कूल बरियातू में किया।
प्रातः6 बजे शाखा प्रकाश चंद्र सिन्हा व ब्रजेश शर्मा के नेतृत्व में संघ की अनुसाशन एवं व्यायाम से कार्यकर्ताओ को प्रशिश्चित किया गया।
इस अवसर पर नासिबलाल महतो,राजु सिंह,मनोज बाजपेयी,अजय अग्रवाल,सुनील बॉबी,बलशाई महतो,समरी लाल,पूर्णकालिक विप्पन कुमार,डॉ रुद्र नारायण महतो,अशोक महतो,सुनील ,शिला देवी,सुनीता देवी,राजेश सिन्हा, अरबिंद सिंह,शशिभूषण सिंह,चुनिन्दर महतो,प्रणव कुमार बब्बू,डॉ जिवार्धन प्रसाद,दिलीप सोनी,जितेंद्र सिंह,सहित सैकड़ो के कार्यकर्ता थे।
भवदीय
के. के. गुप्ता
महामंत्री
भारतीय जनता पार्टी
राँची महानगर -जिला